आगरा मेट्रो स्टेशन पर दिखेगी रामायण की झलक, मेडिकल कॉलेज को भी मिलेगा नया रूप

 आगरा
 भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन ने अनूठी पहल की है। इस पहल के तहत एसएन मेडिकल कालेज मेट्रो स्टेशन पर भगवान श्रीराम एवं रामायण के वृत्तांत कला के माध्यम से दर्शाए गए हैं। स्टेशन पर रामायण के प्रसंगों और पात्रों पर आधारित आकर्षक चित्रकला यात्रियों का स्वागत करेगी।

संयुक्त महाप्रबंधक जनसंपर्क पंचानन मिश्र ने बताया कि जल्द ही यात्री सेवाओं के लिए खुलने वाले मेडिकल कालेज मेट्रो स्टेशन पर रामायण के प्रमुख प्रसंग (भगवान श्रीराम गुरुकुल में शिक्षा ग्रहण करते हुए) को रंगों और कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से दर्शाया गया है।

मेट्रो के अन्य स्टेशनों पर भी ब्रज क्षेत्र (राधा-कृष्ण) से जुड़ी चित्रकलाएं बनवाई जाएंगी। इन चित्रकलाओं में भारतीय कला परंपरा, सांस्कृतिक प्रतीकों और पौराणिक कथाओं की झलक देखने को मिलेगी। स्टेशन परिसर में प्रवेश करते ही यात्रियों को भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत का अनुभव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button