नबी अंसारी बना नवीन, युवती से दुष्कर्म का आरोप; मुंबई से गिरफ्तार

इंदौर
मध्य प्रदेश पुलिस ने नाम बदलकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इस युवक पर लव जिहाद के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने उसपर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। यह भी बताया जा रहा है कि केस दर्ज होने के बाद आरोपी मुंबई फरार हो गया था।

पीड़िता ने लगाया यह आऱोप

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे हिंदू नाम बता कर पहले उससे दोस्ती की और लंबे समय से उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब युवती को युवक की असलियत मालूम पड़ी तो उसने पुलिस की शरण ली। जिसके बाद थाने में लव जिहाद के तहत मामला दर्ज कराया गया था। वहीं घटना के बाद आरोपी इंदौर से फरार हो गया था जिसे रविवार देर रात पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने कही यह बात…

थाना प्रभारी दिलीप पुरी के अनुसार घटना 18 दिसंबर की बताई जा रही है। यहां की रहने वाली पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात नवीन नामक युवक से हुई थी। पीड़ित महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था। जिसका फायदा उठाकर नवीन ने उससे दोस्ती की और उसे अपने झांसे में फंसा लिया।

पीड़िता काफी परेशान थी इसलिए वह नवीन की बातों में आ गई और उससे दोस्ती कर ली।
नवीन ने दोस्ती का फायदा उठा कर कई बार महिला से दुष्कर्म भी किया लेकिन जिस समय नवीन की असलियत सामने आई महिला चौक गई। उसने साथ रहने का इरादा बदल लिया। युवक ने अपना नाम नबी अंसारी जब बताया तो महिला के होश उड़ गए और उसने पुलिस के पास शरण ली।

मामला दर्ज होते ही मुंबई हुआ फरार

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि पति से विवाद के चलते उसने नवीन से दोस्ती कर ली थी। नवीन उसे कई बार अन्य जगह ले जाता और उसके साथ दुष्कर्म करता। वो उसे लगातार वह शादी का झांसा दे रहा था लेकिन जैसे ही उसने अपना नाम नबी अंसारी बताया तो वो सन्न रह गईं। पीड़िता ने इस पूरे घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। वही नबी 18 सितंबर से इंदौर से फरार था और रविवार देर रात उसे मुंबई के सतारा से गिरफ्तार कर इंदौर लाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button