विष्णुदेव साय के शपथ समारोह में PM मोदी ने पेश की सादगी की मिसाल, मंच पर खुद खिसकाई टेबल

रायपुर
छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पीएम मोदी सादगी की मिसाल पेश की। पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह समेत कई नेता मंच पर मौजूद थे। तभी अचानक प्रधानमंत्री राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन के सामने खुद ही टेबल सरकाने लगे। यह देखकर मंच पर मौजूद नड्डा समेत अन्य नेता पीएम मोदी की मदद करने के लिए आगे आए। वहीं, प्रधानमंत्री की इस सादगी को देखकर लोग भी हैरान रह गए। पीएम मोदी के टेबल सरकाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

बता दें कि, छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णुदेव साय के शपथ लेने से पहले पीएम मोदी मंच पर आए। उसी समय राज्यपाल के विश्व भूषण हरिचंदन जहां बैठने वाले थे, वहां पर टेबल नहीं थी। ऐसे में पीएम मोदी ने खुद ही राज्यपाल की टेबल खिसकाई। इसके साथ ही उन्होंने माइक भी ठीक किया, जिसके जरिए शपथ दिलानी थी। पीएम मोदी को टेबल खिसकाते देख पास में मौजदू जेपी नड्डा समेय अन्य नेता भी तुंरत मदद के लिए आगे आए। सादगी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

सादगी और सालीनता को सलाम
प्रधानमंत्री मोदी की सादगी का यह वीडियो लोगों को काफी पंसद आ रहा है। लोग पीएम मोदी की तारीफ कर रहे हैं। लोगों के मुताबिक छोटी सी बात भी बहुत मायने रखती है। बस यही छोटी छोटी बातें तो इनको हर एक वर्ग का मुरीद बना देती है। इस सादगी और सालीनता को सलाम। अन्य यूजर ने लिखा- वे सबसे पहले एक कार्यकर्ता थे। ये उनकी पुराना आदत है। विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। बीजेपी विधायक अरुण साव और विजय शर्मा नेराज्य के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button