राजधानी में अगले सप्ताह में तीन दिन पर्वों की रहेगी, धार्मिक पर्वों से उत्साह छाया रहेगा

भोपाल

शहर में अगले सप्ताह में तीन दिन पर्वों की धूम रहेगी। अलग-अलग समाजों के धार्मिक पर्वों से उत्साह छाया रहेगा। इस दौरान पंजाबी समाज 13 जनवरी को लोहड़ी पर्व मनाएगा। मलयाली समाज के लोग 14 जनवरी को मकरविल्लकू मनाएंगे। तमिल समाज के लोग भी पोंगल पर्व मनाएंगे। पोंगल उज्सव की शुरुआत 12 जनवरी से होगी, जो 15 जनवरी तक रहेगी। इस प्रकार सनातन धर्मावलंबी स्रानदान का पर्व मकर संक्रांति मनाएंगे। सूर्य आराधना का पर्व मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। संक्रांति 14 जनवरी की मध्यरात्रि में अर्की होगी। इसका विशेष पुण्यकाल 15 जनवरी को दोपहर बाद तक रहेगा। मकर संक्रांति पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्रान दान करने के लिए तीर्थ स्थलों पर पहुंचेंगे। घरों में विशेष पूजा अर्चना होगी। तिल के लड्डू तिल से बने पकवानों का भगवान को भोग लगाया जाएगा। पं. विष्णु राजौरिया के अनुसार संक्रांति 14 की मध्यरात्रि 3 बजे के बाद आएगी। इसलिए 15 जनवरी को यह पूर्व मनाया जाएगा। 

भोपाल पंजाबी समाज का महोत्सव 15 को
सिख पंजाबी समाज की ओर से लोहड़ी पर्व 13 जनवरी को मनाया जाएगा। भोपाल पंजाबी समाज की ओर से लोहड़ी महोत्सव का आयोजन 15 जनवरी को होशंगाबाद रोड स्थित नर्मदा क्लब में किया जाएगा। 

आज से माघ महीना शुरू: स्नान, दान करने से पुण्य फल की होती है प्राप्ति
हिंदू संवत्सर के 11वें महीने को माघ मास के रूप में जाना जाता है, साल 2023 में माघ मास का शुभारंभ आज से हो गया है। इस माह से शुभ कार्यों के साथ मंगल कार्य भी शुरू हो जाते हैं। पूरे महीने स्नान, दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। वैसे तो पुण्य फल की प्राप्ति के लिए व्रत, तपस्या, दान करने को महत्व दिया जाता है, लेकिन इससे भी ज्यादा महत्व माघ मास में ब्रम्ह मुहूर्त में पवित्र नदियों में स्नान करने का माना जाता है। माघ माह में ब्रम्ह मुहूर्त में स्नान करने मात्र से जितने तरह के पाप हैं उन सभी पापों से मुक्ति मिलती है। वहीं, पौष पूर्णिमा पर शुक्रवार को घर-घर लक्ष्मी नारायण का विशेष पूजन किया गया। शाम को चंद्र दर्शन किए गए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button