20 वर्षों के कुशासन को अब समाप्त करने का आ गया है समय : अमित

रायपुर

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने आज पार्टी की सदस्यता अभियान का आगाज किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अमित ने कहा पार्टी द्वारा आज शुरू किए जा रहे सदस्यता महाभियान का मुख्य लक्ष्य हर उस छत्तीसगढ़बासी को जोडने और संगठित करने का है, जो छत्तीसगढ़ प्रथम की विचारधारा में दृढ़ता से विश्वास करता हैं. हम इन सभी साथियों को जोड़कर 2023 में छत्तीसगढ़ के अपन सरकार बनाने की संघर्ष यात्रा को शुरू करेंगे।

उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ प्रथम की विचारधारा हमारे गौरवशाली इतिहास, हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपरा के प्रति हमारे समर्पण और सम्मान को तो दशार्ता ही है, साथ ही हमारे राज्य को विकास के सभी मानकों पर देश में सबसे अग्रणी राज्य बनाने के हमारे संकल्प का मूल है। यह जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) द्वारा 30 दिनों तक चलने वाला राज्यस्तरीय डिजिटल एवं आॅन-ग्राउंड अभियान होगा। सदस्यता महाभियान का पहला चरण हमारे पार्टी संस्थापक और राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री अजीत जोगी जी की पुण्यतिथि यानी 29 मई 2023 तक चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से जुड?े वाले सभी बंधुओं को हम कार्यकर्ता या नेता नहीं बल्कि जोगी मितान के रूप में देखते हैं।

अमित जोगी ने कहा अन्य राष्ट्रीय राजनीतिक दलों द्वारा चलाए जा रहे किसी भी सदस्यता अभियान से अलग, हमारा अभियान बड़ी-बड़ी संख्याओं में लोगों से पार्टी का सदस्यता फॉर्म भरवाने या एक पर्ची कटवाने के विषय में नहीं है, बल्कि हम जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को एक ऐसे मंच के रूप में स्थापित करना चाहते हैं जो छत्तीसगढ़ महतारी के असली माटी पुत्रों, भूमि पुत्रों की आवज बने. उनकी समस्याओं, मांगों, और आकांक्षाओं को स्वर दे सके। चाहे वह कांग्रेस हो या भाजपा या कोई अन्य राष्ट्रीय राजनैतिक दल, स्थानीय कैडर/कार्यकतार्ओं को कभी भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिलने और अपनी समस्याओं पर चर्चा करने का अवसर ही नहीं मिलता। ऐसा इसलिए है क्योंकि इन सभी दलों का शीर्ष नेतृत्व या तो दिल्ली में बैठा है या ये दल देश के किसी अन्य शहर/ राज्य जैसे नागपुर, गुजरात इत्यादि से चलाए जा रहे हैं। आने वाले समय में हम ये सुनिश्चित करेंगे कि हमारे स्थानीय (जोगी मितान) बंधुओं को रायपुर आने की भी आवश्यकता न पड़े, हमारे नेता ही उनके घर पहुँचेंगे। उन्होंने कहा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ही एक मात्र ऐसी क्षेत्रीय पार्टी है जो सही मायने में राज्य को एक सफल सरकार दे सकती है।

अमित जोगी ने कहा राज्य में अगली पीढ़ी के प्रतिभाशाली नेतृत्व को तैयार और संरक्षित सिर्फ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ही कर सकती है 20 वर्षों के कुशासन को अब समाप्त करने का समय आ गया है। राज्य सरकार हर मुद्ददे पर विफल है, और केंद्र सरकार यहाँ उनकी सरकार ना होने के कारण 'छत्तीसगढ़' से सौतेला व्यवहार कर रही है, वे चाहते हैं कि राज्य सभी मानकों पर विफल हो ताकि चुनाव के दौरान वे कुछ कहानी और सपने बेच सकें। लेकिन इन सबका बुरा प्रभाव यहाँ की आम जनता पर हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button