एमपी बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, 5 फरवरी से 4 मार्च तक चलेंगी परीक्षाएं, देखें टाइम टेबल यहां

भोपाल

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल से दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी किया है। यह जानकारी एमपी बोर्ड की साइट पर आनलाइन जारी की गई है। यह टाइम टेबल नियमित और स्वाध्याय छात्रों के लिए है। इस टाइम टेबल के अनुसार दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 5 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेंगी और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 6 फरवरी से 4 मार्च तक चलेंगी।लेकिन इस बात की पुष्टी शिक्षा विभाग के अफसर नहीं कर सके कि जो टाइम टेबल जारी हुआ है वह सही है अथवा नहीं।लेकिन टाइम टेबल जारी होने से सनसनी जरूर फैल गई छात्र उत्सुकता से इसे देखने के लिए साइट चैक करते हुए नजर आए।

सुबह 9 से दोपहर 12 का रखा गया समय

बोर्ड परीक्षाओं का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के मध्य रखा गया है। जिसमें शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को सुबह 8 बजे परीक्षा स्थल पर पहुंचने की हिदायत दी गई है। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले तक ही परीक्षा हाल में प्रवेश दिया जाएगा। यनि 8 बजकर 45 मिनट के बाद किसी छात्र को परीक्षा हाल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। छात्रों का हर हाल में सुबह साढ़े 8 बजे तक परीक्षा हाल में पहुंचना होगा।

बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल

कक्षा 10 वीं का पहला पेपर 5 फरवरी यानि सोमवार के दिन हिंदी का लिया गया है। जबकि आखरी पेपर 28 फरवरी दिन बुधवार को एनएसक्यूएफ और एआई का रखा गया है। इसी तरह से 12 वीं कक्षा का प्रथम पेपर 6 फरवरी को हिंदी का होगा और आखरी पेपर 4 मार्च 2024 को कृषि और होम साइंस का होना तय किया गया है।

 

जानें कब होगी 10वीं की कौन सी परीक्षा?
– सोमवार- 5 फरवरी 2024 – हिंदी
– बुधवार- 7 फरवरी 2024 – उर्दू
– शुक्रवार – 9 फरवरी 2024 – संस्कृत
– मंगलवार – 13 फरवरी 2024 – गणित
– गुरुवार – 15 फरवरी 2024, मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी,
सोमवार 19 फरवरी 2024, अंग्रेजी
गुरुवार- 26 फरवरी 2024, सामाजिक विज्ञान
बुधवार, 28 फरवरी 2024, NSQF

इस तरीख में 12वीं की होंगी ये परीक्षाएं
– मंगलवार- 6 फरवरी 2024 – हिंदी
– गुरुवार- 08 फरवरी 2024 – अंग्रेजी
– शनिवार – 10 फरवरी 2024 – स्क्रीनशॉट और डिजाइनिंग
– सोमवार – 12 फरवरी 2024 – फिजिक्स, अर्थाशात्र, एनिमल हस्बेंड्री, पोल्ट्री फार्मिंग एंव फिसरीज, विज्ञान के तत्व व भारतीय कला के इतिहास

– – मंगलवार – 13 फरवरी 2024 – मनोविज्ञान
– गुरुवार – 15 फरवरी 2024 – बायोटेक्नालॉजी, गायन वादन, तबला पखावज
– शुक्रवार – 16 फरवरी 2024 – जीवविज्ञान
– शनिवार – 17 फरवरी 2024 – इन्फॉरमेटिक प्रेक्टिसेस
– मंगलवार – 20 फरवरी 2024 – संस्कृत
– बुधवार – 21 फरवरी 2024 – केमिस्ट्री, इतिहास, व्यवसाय अध्यन, एलीआफ साइंस एंड मेथमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर, ड्राईंग, गृह विज्ञान
– शुक्रवार – 23 फरवरी 2024 – समाज शास्त्र
– मंगलवार – 27 फरवरी 2024 – मेथमेटिक्स
– बुधवार – 28 फरवरी 2024 – NSFQ के समस्त विषय, शारीरिक शिक्षा
गुरुवार – 29 फरवरी 2024 – राजनीति शास्त्र
– शनिवार – 02 मार्च 2024 – भूगोल, क्रॉप प्रोडेक्शन एंड हर्टिकल्चर, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया- विज्ञान एवं स्वास्थ्य
सोमवार – 04 मार्च 2024 – कृषि, होम साइंस, बुक कीपिंग एंड एकाउंटेंसी
– मंगलवार – 05 मार्च 2024 – उर्दू, मराठी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button