इंदौर में आधी रात को लड़कियों का उत्पात, सरेआम गुंडागर्दी करती दिखी , वीडियो वायरल

इंदौर

 इंदौर (Indore) में जब से नाईट कल्चर लागू हुआ है तब से लगातार गुंडागर्दी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कोई पब बार में अपनी गुंडागर्दी दिखा रहा है तो कोई सड़कों पर। अभी हाल ही में कुछ लड़कियों की गुंडागर्दी देखने को मिली है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में कुछ लड़कियां एक लड़की को पटक-पटक कर बेल्ट और लात घूसों से मारती हुई नजर आ रही है। क्योंकि इंदौर में नाईट कल्चर जब से लागू हुआ है तब से क्राइम के मामले बढ़ गए है। दो दिन पहले ही एक लड़की का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिस वीडियो को 8 महीने पहले का बता दिया गया।

दो महीने पहले जिला प्रशासन ने इंदौर के बीआरटीएस कॉरिडोर के बाजारों को 24 घंटे खुला रखने की छूट दी थी। इसके साइड इफेक्ट्स नजर आने लगे हैं। रात को पुलिस की गश्त कम होती है। दो दिन पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें एलआईजी तिराहे पर तीन लड़कियां एक लड़की को पीटती नजर आ रही है। लड़कियों के बीच विवाद का वहां मौजूद तमाशबीनों ने वीडियो बनाया।   
   

वहीं अब एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें 4 लड़कियां एक लड़की को लत घूसों के साथ पटक पटक कर मार रही है। साथ ही गलियां भी दे रही है। ये मामला एमआईजी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक ये सामने नहीं आया है कि आखिर ये मारपीट किस वजह से हुई है।

लेकिन कहा जा रहा है कि जरा सी बात पर इन लड़कियों के बीच विवाद हो गया और बात मारपीट तक पहुंच गई। ये मामला अब सुर्ख़ियों में बना हुआ है। क्या अब इस मामले पर प्रशासन सख्त कार्यवाई करेगा? या फिर नाईट कल्चर में बदलाव किए जाएंगे। क्योंकि लगातार सरेआम गुंडागर्दी और क्राइम के मामले इंदौर में बढ़ते ही जा रहे हैं।

फिलहाल इस मामले में अभी तक पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया है। वीडियो में दिख रहा है कि तीन लड़कियां एक लड़की को बेरहमी से लात-घूंसों से पीट रही है। सड़क पर पड़ी बेसुध लड़की उनका विरोध करने की स्थिति में नजर नहीं आ रही थी। एक लड़की ने पीड़ित लड़की का मोबाइल भी तोड़ दिया।  

एलआईजी में रहने वाले अक्षांश मेहरा क्षेत्र बताते है कि बीआरटीएस के मार्केट 24 घंटे खुले रहने से अक्सर ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। पुलिस बंदोबस्त यहां नही है। यह चौराहा बीआरटीएस के व्यस्त चौराहों में से एक है। जब यहां ऐसी घटना हो सकती है तो फिर अन्य जगह किसी दिन गंभीर वारदात हो सकती है। नशे में धुत युवा 24 घंटे खुले रहने वाले रेस्टोरेंट में आते हैं और आपस में विवाद करते है। दिन में इसी चौराहे पर पुलिसकर्मी वाहनों के चालान काटते नजर आते हैं, लेकिन रात को नशे में उत्पात करने वाले लड़के-लड़कियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाता।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button