हमीदिया महाविद्यालय के पूर्व छात्रों का पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न

भोपाल। हमीदिया महाविद्यालय के वर्ष 1976 से 1982 के कॉमर्स बैच के पूर्व छात्रों का पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित किया गया! जिसमें छात्रों ने अपने रोचक स्मरण सुनाएं एवं पारिवारिक सदस्यों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं, लकी ड्रा, गीत संगीत एवं तंबोला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अशोक चतुर्वेदी, दीपक मिश्रा, मुकेश चौकसे, आशीष सक्सेना, रविंद्र पांडे, विवेक देशपांडे, विजय सक्सेना, सुधीर पंडित, प्रदीप सक्सेना, प्रकाश रत्नपारखी, अरुण सक्सेना, हेमंत कपूर, सत्य भूषण शर्मा, अजय श्रीवास्तव, नीलाभ श्रीवास्तव आदि के परिवार सम्मिलित हुए कार्यक्रम के हीरो अरुण सक्सेना रहे जिन्होंने तंबोला लकी ड्रा में सर्वाधिक पुरस्कार जीते। पारिवारिक सदस्यों द्वारा जब पुराने गीत गए।
तुम मुझे यूं भुला न पाओगे….
कभी अलविदा ना कहना…
झिलमिल सितारों का आंगन होगा..
चांद सी महबूबा हो मेरी …


ऐसी प्रस्तुतियों पर सभी सदस्य अपने आपको नृत्य करने से नहीं रोक पाए और अंत में इन मधुर स्मृतियों को लेकर अपने-अपने घरों को प्रस्थान कर गए।





