पूजा-पाठ के साथ गोविंद गोयल ने संभाला चेंबर ऑफ कॉमर्स का नेतृत्व

“भोपाल का हर व्यापारी मेरा परिवार — व्यापारिक हितों के लिए रहेगा निरंतर संवाद”

भोपाल। शहर की शीर्ष व्यापारिक संस्था Bhopal Chamber of Commerce & Industries के नवनियुक्त अध्यक्ष Govind Goyal एवं उनकी पूरी कार्यकारिणी ने विधिवत पूजा-पाठ के साथ पदभार ग्रहण किया। चेंबर कार्यालय में आयोजित सादे लेकिन भावपूर्ण समारोह में पंडित लेखराज शर्मा ने मांगलिक बेला में विधि-विधान से पदभार ग्रहण कराया। इसके पश्चात सभी पदाधिकारियों ने कार्यालय रजिस्टर में हस्ताक्षर कर नई जिम्मेदारियों की औपचारिक शुरुआत की।

पदभार ग्रहण करने के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोविंद गोयल अपने परिवार के साथ।

पूर्व अध्यक्ष आकाश गोयल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोविंद गोयल को औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर गोयल परिवार भी मौजूद रहा और माहौल भावुक दिखाई दिया।

“व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संगठन से सीधा संवाद”

पदभार ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष गोविंद गोयल ने कहा कि “भोपाल के सभी व्यापारी मेरा परिवार हैं। व्यापारिक हितों और समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संपर्क रखा जाएगा। अलग-अलग क्षेत्रों के व्यापारिक संगठनों से नियमित मुलाकात कर उनकी परेशानियों को समझा जाएगा और समाधान के लिए सभी को एकजुट किया जाएगा।”
उन्होंने मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट पी.सी. कोठारी एवं पर्यवेक्षक वैभव चौधरी (सीए) का आभार जताया। वहीं कोठारी ने चुनाव से जुड़ा संपूर्ण आय-व्यय का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया।

नई कार्यकारिणी ने भी संभाली जिम्मेदारी

इस मौके पर चेंबर की नई टीम भी औपचारिक जिम्मेदारी ली —

  • महामंत्री: ललित तातेड़

  • उपाध्यक्ष: अरविंद जैन (सुपारी), कमल पंजवानी, आदित्य जैन (मनया), प्रदीप अग्रवाल (वीनस)

  • मंत्री: सुनील जैनाविन, संजीव जैन (गेहूं), अजय देवनानी

  • कोषाध्यक्ष: प्रदीप सेवानी

  • सह-कोषाध्यक्ष: गोपाल सोनी

  • अतिरिक्त कोषाध्यक्ष: अजय गुप्ता

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में सोनू भाभा, अनिल मिश्रा, आयुष मोदी, मनोज साहू, अखिलेश मित्तल, दर्शन गर्ग, सुलभ मित्तल, सुनील पंजाबी, आदित्य सिंघई, सुशील बाफना, दिनेश बत्रा, अनुराग पवैया, नवीन अग्रवाल, सचिन जैन, स्मिथ जैन, राजेश गुप्ता, कमल भंडारी, अमित कुमार जैन (सीएस), सचिन संगतानी, अनिल चुग, रामेश्वर अग्रवाल, विकास जैन गोधा, मनोज नागरानी, जवाहर कोटवानी सहित अनेक पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर कर जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर विशेष रूप से कृष्ण कुमार बांगड़, विनोद जैन (एमपीटी) एवं एडवोकेट संजय गुप्ता भी उपस्थित रहे।

भाजपा जिला अध्यक्ष और विधायक से भेंट

पदभार ग्रहण के बाद नई टीम ने जिला भाजपा अध्यक्ष Ravindra Yati से मुलाकात की। यति ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि कोलार उपनगर से कम से कम एक हजार व्यापारियों को चेंबर से जोड़ा जाना चाहिए और पार्टी की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
इसके साथ ही विधायक Vishnu Khatri ने भी चेंबर के माध्यम से व्यापारियों के हित में होने वाले कार्यों को पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिलाया।

व्यापारिक एकजुटता का संदेश

समारोह के अंत में अध्यक्ष गोयल ने दोहराया कि चेंबर आने वाले समय में केवल प्रतिनिधि संस्था नहीं, बल्कि व्यापारियों की आवाज बनकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करेगा, ताकि भोपाल का व्यापारिक वातावरण और अधिक मजबूत हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button