बिलासपुर-नागपुर के बीच चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की मुख्य विशेषताएं

बिलासपुर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-नागपुर के बीच चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार है :-

  • ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान से 5 मिनट पहले तक वंदे भारत एक्सप्रेस में टिकटों के आरक्षण की अनुमति है।
  • यह ट्रेन सप्ताह में सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को चलती है।
  • बुकिंग, कैंसिलेशन, रिफंड आदि के लिए अन्य नियम और शर्तें शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों के अनुसार होंगी।
  • इस ट्रेन में बुकिंग करने वाले यात्रियों के पास बुकिंग के समय आन-बोर्ड खानपान सेवाओं से बाहर निकलने का विकल्प होगा।
  • उन यात्रियों के किराए में, जो बुकिंग के समय पहले से खानपान सेवाओं का विकल्प नहीं चुनते हैं, संबंधित खानपान शुल्क शामिल नहीं होंगे।
  • यदि कोई यात्री जिसने पहले से खानपान सेवा का विकल्प नहीं चुना है और बाद में उसी को आन-बोर्ड खरीदने का फैसला करता है, तो उपरोक्त खानपान शुल्क के अलावा प्रति सेवा 50 रुपये की अतिरिक्त राशि ली जाएगी।
  • चाय/कॉफी/पेय के लिए आन-बोर्ड खरीद के लिए रु. 50/- प्रति सेवा का कोई सेवा शुल्क नहीं लिया जाता है।
  • सामान्य और तत्काल कोटा के अलावा कोई अन्य कोटा उपलब्ध नहीं है।
  • इस ट्रेन में केवल आरक्षित यात्री ही यात्रा कर सकते है। इसमे किसी प्रकार का रियायती नहीं है तथा पूरा किराया वयस्क टिकट जारी किया जाएगा।
  • इस ट्रेन में कोई रियायत और बाल किराया स्वीकार्य नहीं होगा। केवल पूरा किराया वयस्क टिकट जारी किया जाएगा।
  • इस ट्रेन में किसी भी वरिष्ठ नागरिक/दिव्यांग/पत्रकार को रियायती टिकट बुकिंग की अनुमति नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button